ट्रंप का बड़ा आर्थिक फैसला: बीफ, कॉफी व ट्रॉपिकल फलों पर से टैक्स हटाया, महंगाई से राहत की उम्मीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में बढ़ती महंगाई और उपभोक्ताओं की नाराज़गी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आर्थिक कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन ने बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फलों (अनानास, आम, केला आदि) पर लगाए गए आयात शुल्क खत्म करने की घोषणा की है। यह आदेश शुक्रवार को जारी कार्यकारी आदेश के जरिए लागू किया गया।

कीमतों में सीधी राहत देने का प्रयास

पिछले कई महीनों से अमेरिका में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रोजमर्रा की चीजों के महंगे होने से आम अमेरिकी परिवार बजट को लेकर चिंतित थे। ऐसे में सरकार का यह फैसला घरेलू बाजार में इन उत्पादों की कीमतों को नीचे लाने में मददगार साबित हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, आयात शुल्क हटने के बाद इन खाद्य वस्तुओं की लागत कम होगी, जिससे आने वाले दिनों में बाजार में उनकी कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

चुनावी नतीजों ने बढ़ाया सरकार पर दबाव

हाल ही में हुए ऑफ-ईयर चुनावों में मतदाताओं ने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। इसके चलते वर्जीनिया और न्यू जर्सी में डेमोक्रेट्स को बड़ी जीत मिली। विश्लेषकों का मानना है कि इन नतीजों ने ट्रंप प्रशासन को तेजी से आर्थिक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

कई देशों के साथ समझौते भी प्रभावी

इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, अल साल्वाडोर और अर्जेंटीना के साथ कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क घटाने के लिए प्रारंभिक समझौते किए थे। ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके थे कि वे कॉफी पर टैरिफ कम करके इसकी सप्लाई बढ़ाना चाहते हैं।

यह नया आदेश अमेरिकी उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने की दिशा में सरकार की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक माना जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

5 minutes ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

10 minutes ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

15 minutes ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

21 minutes ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

1 hour ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

2 hours ago