टैरिफ के मुद्दे पर ट्रंप को अपने देश में भी विरोध

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। वर्तमान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि जब तक टैरिफ विवाद का समाधान नहीं होगा, भारत के साथ किसी ट्रेड डील पर बातचीत नहीं की जाएगी।

हालांकि, अमेरिका के भीतर ही इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है। कई सीनेटरों ने इसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए खतरा करार दिया है। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेट्स ने चेतावनी दी कि यह कदम वर्षों से विकसित रणनीतिक, आर्थिक और जन-जन के बीच के रिश्तों को कमजोर कर सकता है।

कमेटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिप्रजेंटेटिव ग्रेगरी मीक्स के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ‘ट्रंप का हालिया टैरिफ कदम दोनों देशों के बीच साझेदारी को खतरे में डाल रहा है। चिंताओं का समाधान लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप, सम्मान और संवाद से होना चाहिए।’

ट्रंप द्वारा लगाया गया 25 फीसदी टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो चुका है, जबकि अतिरिक्त 25 फीसदी यानी कुल 50 फीसदी टैरिफ अगले 21 दिनों में लागू होगा। भारत ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी आर्थिक दबाव के आगे नहीं झुकेगा और राष्ट्रीय हित में सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महामृत्युंजय मंत्र: भय से मुक्ति और आत्मबल का दिव्य पथ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। “ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…” — यह केवल एक मंत्र नहीं,…

46 minutes ago

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

2 hours ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

3 hours ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

3 hours ago

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

3 hours ago