बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। हैदरगढ़ जा रही रोडवेज बस पर अचानक बरगद का पेड़ गिरने से पांच शिक्षकों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार सुबह तेज बारिश के दौरान बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही बस के अगले हिस्से पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां छह की मौत हो गई। मृतकों में नगर के गुलहरिया गार्दा निवासी शिक्षा मल्होत्रा की पहचान हुई है, बाकी की पहचान कराई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ में शिक्षा विभाग की एनसीईआरटी संबंधित प्रशिक्षण चल रहा था, जिसमें भाग लेने के लिए पांच शिक्षक बस से जा रहे थे। वे सभी बस के आगे बैठे थे।
बारिश के बीच वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बचाव कार्य शुरू किया। पेड़ काटकर हटाया गया, जिसमें चालक और तीन यात्रियों के शव मिले। शीशा तोड़कर पीछे से अन्य यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे के दौरान चीख-पुकार से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…