ब्रेकिंग – बहराइच से बड़ी खबर तहसील नानपारा में लेखपाल एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

नानपारा (बहराइच)। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को तहसील नानपारा में तैनात लेखपाल सरवर अली, मोहरबा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सरवर अली रिश्वत ले रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन विभाग ने जाल बिछाया और तहसील परिसर की दूसरी मंजिल से ही लेखपाल को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीम ने आरोपी से पूछताछ करते हुए आवश्यक दस्तावेज और रिश्वत की रकम बरामद की।

बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई पूर्व निर्धारित योजना के तहत की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

तहसीलदार नानपारा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
यह मामला तहसील नानपारा समेत पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में तहसीलदार अम्बिका चौधरी से बात करने पर बताया कि हम अपने ऑफिस में बैठे थे तभी सूचना मिली है कि एंटी करप्शन टीम लेखपाल को लेकर गई है बाकी क्या प्रकरण है और किस मामले में लेकर गई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

1 hour ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

2 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

2 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

2 hours ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

2 hours ago