Trump Tariff Threat: फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने से इनकार करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप के इस बयान से अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव और बढ़ गया है।
डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि मैक्रों शायद ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल न हों, तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“क्या मैक्रों ने कहा कि वह नहीं आएंगे? वैसे भी कोई नहीं चाहता कि वह आएं, क्योंकि वह बहुत जल्द पद से हटने वाले हैं। अगर मैं उनकी वाइन और शैंपेन पर 200 फीसदी टैरिफ लगा दूं, तो वह खुद शामिल हो जाएंगे, हालांकि उनकी जरूरत नहीं है।”
गाजा युद्ध के बाद शांति के लिए बना बोर्ड ऑफ पीस
गाजा में युद्ध के बाद शांति, पुनर्निर्माण और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं। इस बोर्ड का उद्देश्य गाजा के लिए एक अस्थायी फिलिस्तीनी प्रशासन को समर्थन देना, मानवीय सहायता का समन्वय करना और युद्ध के बाद शासन व्यवस्था की निगरानी करना है।
ये भी पढ़ें – सीबीआई जांच या आंदोलन: पप्पू यादव का अल्टीमेटम, सरकार पर बढ़ा दबाव
ट्रंप ने इस बोर्ड में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी निमंत्रण भेजा है। हालांकि, अब तक किसी भी नेता की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका-यूरोप में टकराव
ग्रीनलैंड को लेकर भी अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की इच्छा जता चुके हैं, जिसका आठ यूरोपीय देशों ने खुलकर विरोध किया है। इसके जवाब में ट्रंप ने इन देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो अगले महीने से लागू होगा। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में यह टैरिफ और बढ़ सकता है।
इस बीच ट्रंप ने मैक्रों का एक निजी संदेश भी सार्वजनिक किया है, जिसमें फ्रांसिसी राष्ट्रपति ने ईरान और सीरिया के मुद्दे पर सहमति जताई थी, लेकिन ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के रुख पर असमंजस व्यक्त किया था।
ये भी पढ़ें – कागज़ों में योजनाएं, ज़मीन पर संघर्ष: बीसवां गांव की हकीकत
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद में संत शिरोमणि गुरु…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन विजय कुशवाहा ने केंद्रीय बजट 2026–27…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पर संत रविदास की जयंती नगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गाँव में रविवार शाम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवा चेतना समिति, गोरखपुर के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा…