आज एक मित्र ने कहा आदित्य क्यों
न आज सभी बेशक़ीमती दोस्तों की
दोस्ती को इस छोटी सी बात पर भी
आप अपनी एक कविता समर्पित करें!

मित्रता का घमंड एक बेटे को बहुत
यह था कि उसके बहुत सारे मित्र हैं
उसके पिता का केवल एक ही मित्र
था, जिस पर उसे पूरा भरोसा था।

एक दिन पिता ने बेटे को बोला कि
तुम्हारे बहुत सारे दोस्त है, उनमें से
आज रात तेरे सबसे अच्छे दोस्त की
क्यों न दोस्ती की परीक्षा ली जाय !

बेटा सहर्ष तैयार और रात दो बजे
दोनों बेटे के सबसे घनिष्ठ मित्र के
घर पहुंचे, बार बार दरवाजा खट
खटाया पर दरवाजा नहीं खुला ।

बाद में दोनो ने सुना अंदर से बेटे का
दोस्त अपनी माँ को कह रहा था कि
कह दो मैं घर पर नहीं हूँ, यह सुनकर
दोनो उदास, निराश घर लौट आए।

फिर पिता ने कहा कि बेटे आज तुझे
मेरे दोस्त से मिलवाता हूँ, दोनों रात
दो बजे पिता के दोस्त के घर पहुंचे
पिता ने अपने मित्र को आवाज दी।

उधर से जवाब आया कि ठहरना
दो मिनट में दरवाजा खोलता हूँ,
दरवाजा खुला, पिता के मित्र के हाथ
में थैली, दूसरे हाथ में तलवार थी ।

पिता ने पूछा मित्र से यह क्या है मित्र,
मित्र बोला अगर मेरे मित्र ने दो बजे
रात्रि को मेरा दरवाजा खटखटाया है,
तो जरूर वह किसी मुसीबत में होगा।

अक्सर मुसीबत दो प्रकार की होती
है, रुपये पैसे या किसी विवाद की,
पैसे चाहिये तो ये थैली लो, किसी से
झगड़ा हो तो तलवार ले मैं साथ चलूँ।

पिता की आँखे भर आयीं, उन्होंने
अपने मित्र से कहा, मुझे किसी चीज
की जरूरत नहीं, बस मेरे पुत्र जी को
मित्रता की परिभाषा समझानी थी।

तो मित्रों ऐसे मित्र न चुनो जो खुद
गर्ज हों और आपके काम पड़ने पर
बहाने बनाने लगे, अतः मित्र भले ही
एक चुनें, परंतु नेक चुनें, अच्छा चुने।

सच्चे मित्र के कहने से ‘आदित्य’ ने
आज सभी बेशकीमती दोस्तों की
दोस्ती को इस छोटी सी कहानी पर
अपनी यह कविता समर्पित की है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

2 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

8 minutes ago

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…

18 minutes ago

एआई और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित करें युवा: डॉ. तरुण श्याम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…

24 minutes ago

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शाहजहांपुर (राष्ट्र…

28 minutes ago

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago