Friday, October 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशट्रक को उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम के तहत किया गया जब्त

ट्रक को उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम के तहत किया गया जब्त

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस द्वारा पशु तस्करी की घटना कारित करने में प्रयुक्त वाहनों को गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में जिलाधिकारी बाराबंकी को आख्या प्रेषित कर राज्य के पक्ष में, जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में गोवंशीय पशुओं को आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने हेतु क्रूरता पूर्वक लादकर अवैध रूप से परिवहन करने के सम्बन्ध में थाना सुबेहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2022 धारा 279/429 भादवि व 3/5क/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वाहन/ट्रक UP 60 AT 6744 को चिन्हित कर जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी को आख्या प्रेषित की गई, जिसके आधार पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जब्तीकरण का आदेश पारित किया गया। जिसके अनुपालन में थाना सुबेहा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा धारा उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम की धारा 5(क) की उप धारा 7 के तहत राज्य के पक्ष में जब्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments