शौच करके घर आ रहे किशोर को ट्रक ने कुचला,पैर में गम्भीर चोट आई

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र ग्राम नौका टोला निवासी किशोर, गौतम उर्फ़ ऋषभ साहनी पुत्र बनारसी लाल साहनी, घर से शौच के लिए सरयू नदी के किनारे गया हुआ था, जब शौच करके घर वापस आ रहा था,की सड़क पार करते समय,तेजी से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने किशोर के पैर को कुचल दिया, खून से लतपथ देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने किशोर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर गम्भीरता को देखते हुए किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, ताकि किशोर का बेहतर इलाज हो सके।
इस संबंध में पूछे जाने पर उप निरीक्षक सदानन्द यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ट्रक की चपेट में आने से मासूम के पैर कुचले जाने की सूचना प्राप्त हुई है, ट्रक को कब्जे में लेकर बाकी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

13 minutes ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

24 minutes ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

27 minutes ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

34 minutes ago

पशु मौत मामले में कार्रवाई न होने से भड़का आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे

मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग,चालानी रिपोर्ट निरस्त करने की उठी आवाज महराजगंज (राष्ट्र…

39 minutes ago

कनेक्शन हुआ, लेकिन सिलेंडर और चूल्हे का इंतजार

उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप, घोड़हवा निवासी ने गैस एजेंसी की भूमिका…

46 minutes ago