राष्ट्र के छठें व्यक्ति के रुप में चुने गए रामकुमार सिंह
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर प्रयाग दत्त जुयाल ने हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज, खलीलाबाद के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह को संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र मुख्य संयोजक से प्रोन्नत करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है।
उक्त जानकारी संघ के केंद्रीय संयोजक हमेंद्र तोमर ने देते हुए बताया कि श्री सिंह के साथ ही प्रो० बी० आर० कुकरेती व सुश्री राजो मालवीय को भी राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। जिनके मध्य शीघ्र ही कार्यों का विभाजन कर दिया जायेगा। श्री सिंह राष्ट्र के छठे व्यक्ति है जिन्हे यह दायित्व दिया गया है।
राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर रामकुमार सिंह को पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, डॉ सोनी सिंह, हरि शंकर पाण्डेय, प्रांत संयोजक अरविन्द विक्रम चौधरी, प्रांत प्रभारी पवन सिंह, संयोजक शोध व विकास प्रभाग के डा. हरिद्वार शुक्ल, गोरक्ष प्रांत के महामंत्री शिवेंद्र विक्रम सिंह, मुकेश तिवारी, आनंद केडिया, विजय सिंह, डा.आलोक कुमार दूबे, समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…