सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी की स्मृति में सिकंदरपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी के साथ अपने लंबे राजनीतिक जुड़ाव और सहयोग को याद करते हुए उनकी जीवन यात्रा तथा व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामगोविंद चौधरी के निधन से सिकंदरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया और पूर्वांचल ने एक अनमोल हीरा खो दिया है। राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान और व्यक्तित्व की भरपाई करना आसान नहीं है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक, फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव, चंद्रशेखर सिंह, राणा प्रताप सिंह सहित दर्जनों वक्ताओं ने भी स्वर्गीय चौधरी के राजनीतिक जीवन, संघर्ष, विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र की राजनीति पर गहरी छाप छोड़ी।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधाकर राय ने की, जबकि संचालन दिग्विजय सिंह ने किया। आयोजक सुमंत कुमार तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

rkpshomnath

Recent Posts

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

11 seconds ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

51 minutes ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

1 hour ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

1 hour ago

पशु मौत मामले में कार्रवाई न होने से भड़का आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे

मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग,चालानी रिपोर्ट निरस्त करने की उठी आवाज महराजगंज (राष्ट्र…

1 hour ago

कनेक्शन हुआ, लेकिन सिलेंडर और चूल्हे का इंतजार

उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप, घोड़हवा निवासी ने गैस एजेंसी की भूमिका…

1 hour ago