अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई जानकारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और अन्य लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल के तहत राजकीय फल संरक्षण केंद्र महराजगंज के तत्वावधान में विकासखंड सदर के ग्राम सभा सिंसवनिया सोनरा में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत तीन और चार अक्टूबर को आयोजित प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान विजय ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को फल एवं सब्जियों के प्रसंस्करण से विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार कर लघु उद्योग शुरू करने की बारीकियां बताईं। प्रशिक्षक धर्मराज मिश्रा, धरीक्षण शर्मा और प्रवक्ता गृह विज्ञान उषा देवी ने प्रशिक्षणार्थियों को अचार, मुरब्बा और चटनी तैयार करने की विधि की जानकारी देने के साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित तरीके से प्रसंस्करण के बारे में समझाया।
प्रशिक्षार्थियों को बताया गया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फल एवं सब्जियों को प्रसंस्कृत कर मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इससे कम पूंजी में छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर स्वरोजगार शुरू किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान इकाई स्थापित करने के लिए आवश्यक संसाधन, उत्पादन प्रक्रिया और तैयार उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित नहीं रखा गया। प्रतिभागियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर खाद्य उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अचार, मुरब्बा और चटनी तैयार कराकर उनकी गुणवत्ता एवं प्रसंस्करण की प्रक्रिया समझाई गई। इससे प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के बाद अपने स्तर पर काम शुरू करने में मदद मिलेगी।
प्रशिक्षकों ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है। फल एवं सब्जियों के संरक्षण और प्रसंस्करण से किसानों तथा ग्रामीण युवाओं को अतिरिक्त आय का अवसर मिल सकता है। छोटे स्तर से शुरुआत कर मांग के अनुसार कारोबार का विस्तार भी किया जा सकता है।
कार्यक्रम का आयोजन राजकीय फल संरक्षण केंद्र के केंद्र प्रभारी राज किशोर सिंह ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के उद्देश्य और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में इकाई स्थापित करने से संबंधित जानकारी भी दी गई।

rkpshomnath

Recent Posts

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

15 seconds ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

51 minutes ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

1 hour ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

1 hour ago

पशु मौत मामले में कार्रवाई न होने से भड़का आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे

मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग,चालानी रिपोर्ट निरस्त करने की उठी आवाज महराजगंज (राष्ट्र…

1 hour ago

कनेक्शन हुआ, लेकिन सिलेंडर और चूल्हे का इंतजार

उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप, घोड़हवा निवासी ने गैस एजेंसी की भूमिका…

1 hour ago