Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसायकिल से जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला मौत,ड्राइवर फरार

सायकिल से जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला मौत,ड्राइवर फरार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को कोतवाली अंतर्गत, थाना क्षेत्र ग्राम पीपरपाती स्थित नहर से नजदीक सड़क पर मुन्द्रीका शर्मा उम्र 60 वर्ष पुत्र योगेंद्र शर्मा, ग्राम लोहरौली थाना बघौचघाट जिला देवरिया का निवासी था, जो देवरिया शहर से इलाज करा कर साइकिल से घर जा रहे था कि, करीब 3 बजे पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर उपस्थित वार्ड नंबर 6 के सभासद प्रतिनिधि निरंजन शुक्ला ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर वहां पर उपस्थित भीड़ को शांत कराया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा दिया। जबकि ट्रक चालक मौके से ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया।कोतवाली पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लिया गया। वही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments