Categories: Uncategorized

ट्रक व टेंपो की आमने – सामने टक्कर

पांच की मौके पर मौत दस हुए गंभीर रूप से घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कैसरगंज बाजार से होकर हुजूरपुर जाने वाले मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में सवारियों से भरी (टैंपू) को ट्रक डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई l और अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हुजूरपुर अंतर्गत पुरैनी निवासी, कैसरगंज थाना अंतर्गत रुकनापुर कला में तिलक समारोह में भाग लेने के पश्चात अपने घर वापस पुरैनी जा रहे थे lऑटो संख्या यूपी 40 AT0470 से लगभग दर्जनों लोग समारोह से वापस लौट रहे थे l हुजूरपुर रोड स्थित मदनी हॉस्पिटल के सामने ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें टेंपो में बैठी सवारी में भगवान पुत्र सागर लालापुरवा उम्र 40 वर्ष थाना हुजूरपुर,अनिल पुत्र नन्हें उम्र 15 वर्ष अहिरन पुरवा हुजूरपुर ,खुशबू पत्नी रामअचल उम्र 35 वर्ष अहिरन पुरवा, जयकरन पुत्र दयाराम उम्र 40 वर्ष लाला पुरवा,, हरिश्चंद्र पुत्र बृजलाल उम्र 45 वर्ष लाला पुरवा ,की मौके पर ही मौत हो गई l अन्य घायल चंदन पुत्र सहज राम,सत्यम पुत्र महंत ,राजित राम पुत्र नन्हें ,मंगल पुत्र भवानी प्रसाद,कैलाशा पत्नी भगवान प्रसाद ,रामदीन पुत्र सूर्य लाल ,नंदलाल पुत्र केशवराम ,प्रदीप पुत्र सियाराम l सभी थाना हुजूरपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाते ही मौके पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह ,प्रभारी दद्दन सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे l तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज भर्ती करवाया जहां घायलों की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत कुमार कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया l

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

5 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

14 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

14 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago