Categories: Uncategorized

मुख्य सड़क के बीचों बीच बने गढ्ढे बड़े हादसे को दे रहे हैं दावत

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा )जिला मुख्यालय से सिदुरिया होते हुए निचलौल जाने वाली सड़क के बीचों बीच बने गढ्ढे किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। इस सड़क से हजारों वाहन जिला मुख्यालय से लेकर सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी, निचलौल सहित अन्य स्थानों के लिए गुजरती हैं। फिर भी कई माह से सड़क के बीचों बीच में बने गढ्ढे पर जनप्रतिनिधि और विभाग के किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ पाना हैरानी की बात हैं। जिला मुख्यालय से सिंदुरिया होते हुए एक मुख्य सड़क निचलौल और सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी तक जाती हैं। सिंदुरिया चैराहे से लगभग एक किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद परसा के नजदीक सड़क के बीचों बीच में कई गढ्ढे बन गये हैं। यह गढ्ढे काफी गहरे हैं जिनमें फंसकर बाईक सवार सहित अन्य भारी वाहन भी अपना नियंतत्रण खो दे रहें ,जो किसी भीषण हादसे को दावत देते हैं। सड़क पर गढ्ढे सिर्फ एक नहीं बल्कि कई गढ्ढे बन गये हैं जिससे वाहन चालकों को बच पाना मुष्किल होता हैं। वाहन चालक कितना भी अपने वाहन की गति को धीमा कर इन गढ्ढो से बचने की कोशिश करें फिर भी वाहन के पहिए इन गढ्ढों में गिर ही जाते है। हांलाकि यह गढ्ढे पिछले लगभग छह माह से वैसे ही पड़े हुए हैं लेकिन किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की नजर नहीं पड़ती हैं। हैंरानी करने वाली बात यह हैं कि इस सड़क से रोजाना कोई न कोई जनप्रतिनिधि गुजरता हैं भाषणों में बड़े -बड़े दावें करने वाले जनप्रतिनिधियों को जनता के लिए इतना बड़ा मुसिबत नहीं दिखाई देता हैं। यदि जनप्रतिनिधियों के बातों को दरकिनार कर दे तो निचलौल तहसील में जिलास्तरीय समाधान दिवस और निरीक्षण के लिए जिला स्तर के अधिकारियों का भी आना जाना लगा ही रहता हैं लेकिन अधिकारी भी इस गढ्ढे से अपने वाहनों को बचाकर निकाल ले जातें हैं ,और इस गढ्ढे को भरवाना उचित नहीं समझते हैं। ऐसे में राहगिरों के लिए इन गढ्ढो से बचकर निकल पाना मुष्किल ही हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

9,799 पदों पर नियुक्ति का इंतजार! तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे परिचारी अभ्यर्थी, पुलिस से टकराव जैसे हालात

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को परिचारी पद के…

6 hours ago

बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित; 23 अक्टूबर को मतदान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…

6 hours ago

TRE-4 में नौकरी का मौका बढ़ा, BPSC ने जोड़े 932 नए पद; 26 अक्टूबर तक आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…

7 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर याचिका से गरमाया मामला, सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…

7 hours ago

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

9 hours ago