निकाय चुनाव सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक नियुक्त

बारांबकी (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) बाराबंकी द्वारा बताया गया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान एवं मतगणना को स्वतन्त्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पवन कुमार गंगवार, सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ को जनपद बाराबंकी का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक 06 मई, 2023 को जनपद में पहुचेंगे। ओ०पी० त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बाराबंकी (मो० न०- 9454457331) को प्रेक्षक का लाइजन आफिसर तथा अनिल कुमार, आशुलिपिक, कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उत्तर प्रदेश जल निगम (मो0-81772863037) बाराबंकी को नामित किया है।
प्रेक्षक के रूकने की व्यवस्था रिलायन्स इन्डस्ट्रीज, लिमिटेड, देवा रोड बाराबंकी के अतिथिगृह में की गई है। प्रेक्षक व उनके स्टाफ आफिसर के लिए अच्छी कन्डीशन का एक वाहन और एक जीप की व्यवस्था प्रभारी अधिकारी निर्वाचन यातायात द्वारा की जायेगी। वाहन में वायरलेस सेट और पीएसओ की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी द्वारा की जायेगी, उनके द्वारा प्रदत्त एस्कोर्ट व्यवस्था हेतु लाइजनिंग आफिसर के वाहन का प्रयोग किया जायेगा। लाइजनिंग आफिसर प्रेक्षक को लखनऊ से लाने, उनके लिए विभिन्न सूचनायें एकत्र करने, जनपद भ्रमण के दौरान उनके साथ रहने और उनसे सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं का प्रभावी समन्वय करने हेतु उत्तरदायी होंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

5 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

14 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

14 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago