काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह में तिरंगा रैली, पुष्पांजलि व राखी बांधकर दी श्रद्धांजलि

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह जनपद में भव्य तरीके से मनाया गया। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश व जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने विकास भवन से तिरंगा प्रभात फेरी व मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहीद स्मारक पहुंची, जहां अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और वृक्षारोपण किया गया।

विकास भवन में तिरंगा मेला व काकोरी ट्रेन एक्शन से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा एलईडी स्क्रीन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सजीव प्रसारित हुआ। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सेना व पुलिस के जवानों को तिरंगा राखी बांधी।

राखी मेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कंपोजिट स्कूल न्यू आगरा व क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने “हर घर तिरंगा अभियान-2025” के तहत आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिले के सभी विभागाध्यक्ष व अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago