Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वर्गीय मोहन सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

स्वर्गीय मोहन सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय मोहन सिंह की पत्नी उर्मिला देवी के निधन पर सपा नेता अब्दुल खालिक के आवास पर मंगलवार को बैठक कर राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय मोहन सिंह की धर्मपत्नी उर्मिला देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
उर्मिला सिंह ने ईलाज के दौरान मैक्स हॉस्पिटल में अन्तिम साँस ली। अन्तिम संस्कार गाजियाबाद में हुआ। मुखाग्नि उनके पौत्र प्रतीक सिंह ने दिया। पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने बताया की उनकी अस्थि गढ़ मुक्तेश्वर स्थित गंगा नदी में प्रवाहित की गयी।
शोक व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से – हरेराम चौधरी,अब्दुल खालिक , पवन कुशवाहा, अंगेश यादव, निकेश यादव, सत्यप्रकाश चौधरी,सेराज अहमद, समसुद्दीन, खेदारु अन्सारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments