जयप्रकाश मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र ग्राम परसिया तिवारी निवासी स्वर्गीय जयप्रकाश मिश्र की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जयप्रकाश मिश्रा से हमारे बड़े पुराने संबंध रहे हैंl आज हम लोगों के बीच नहीं है। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र से लेकर सामाजिक क्षेत्र में बहुत सारे काम किये है जिसका जीता जागता उदाहरण मुक्ति धाम है। मैं जयप्रकाश मिश्रा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं ।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अजय मणि त्रिपाठी प्रधानाचार्य देवरिया ने कहा कि यह जीवन का सत्य है आना और जाना, लेकिन किसी का बे समय चला जाना बड़ा ही दुःखदाई पल होता हैं।मैं उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा से यह कहूंगा कि जिस तरह से आपके पिता बराबर हम लोगों से मिलते रहते थे,अतः आप भी सम्बन्ध को बनाये रखना तथा उनके सपनो पूरा करने का सतत प्रयास करते रहिएगा।
चिल्लू पार से आए हुए रामदरश विद्यार्थी ने कहा कि, जयप्रकाश से हमारी मित्रता बहुत पुरानी रही है, सहकारिता के क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ थी, हम लोग भी आवश्यकता पड़ने पर उनको याद करते थे और वे अपने लोगों का भरपूर सहयोग करते थे। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गेंदा लाल यादव ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही जयप्रकाश मिश्रा से हमारे, अच्छे संबंध रहे हैं मिश्र के निधन, राजनीतिक क्षेत्र में अपूर्णिय क्षति हुई है। उनके संबंध हर जाति और धर्म के लोगों से बड़े अच्छे रहे है। पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मृत्यु लोक में आना और जाना लगा रहता है, 1987 से छात्र जीवन से ही जयप्रकाश से मेरा घर लगाव था। उनके एक आवाज पर हम लोग उनके साथ खड़े होकर काम करते थे, आज हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें सदा साथ रहेंगी।
श्रद्धांजलि सभा को मोहन पाठक ,अद्वैत्य कुमार मिश्रा, रमेश सिंह, नरेंद्र तिवारी, पंचानंद दुबे, संजय सिंह, सत्यलोक पांडे, मृत्युंजय तिवारी ,सतीश सिंह, राजेश तिवारी, राघवेंद्र त्रिवेदी, सोमेश्वर तिवारी, अरविंद सिंह ,निशिकांत दीक्षित, गजेंद्र शुक्ला,, सर रितेश मिश्रा, ग्राम परसिया तिवारी के प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र तिवारी सहित आदि लोगों ने संबोधित किया।
सभा का संचालन छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

1 hour ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

3 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago