देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग प्रशिक्षण का नवीन बैच प्रारंभ हुआ, जिसमें जनपद के प्रत्येक ब्लाक से 35 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण उद्घाटन निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर संकाय सोमनाथ मिश्रा, विनय शंकर मणि त्रिपाठी, कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय एवं अभिषेक कुमार तिवारी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया तथा आरसेटी के नियमों से भी अवगत कराया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24.03.2025 से 25.04.2025 तक चलेगा तथा हमारे संस्थान में 27 मार्च 2025 से महिला सिलाई का प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। जिले के पात्र व्यक्ति पंजीकरण करवाएं प्रशिक्षण प्राप्त करें। यह प्रशिक्षण 30 दिनों का है जिसके पश्चात उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने क्षेत्र में जाकर कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग कर स्वरोजगार कर सकेंगे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। छोटी नदियों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन की दिशा में प्रभावी…
अभिलेखों के रख-रखाव में मिली लापरवाही पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब महराजगंज…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के…
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…