कैंडिल मार्च के साथ श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

सोनुघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामायण यादव व पूर्व प्रदेश सचिव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सोनुघाट चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।ततपश्चात श्रद्धांजलि अर्पित कर सोनुघाट चौराहे पर उनकी यादों को अपने दिलो में समेटे हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च किया।

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव अनिल यादव ने नेता जी को याद करते हुए कहा कि नेताजी आज हम लोगों के बीच नही है किंतु उनकी यादे सदैव हमारे दिलों में रहेंगी, और उनके आदर्शों पर चलकर ही हम सब आमजनमानस की सेवा सदैव करते रहंगे।वही जिलाध्यक्ष रामायण यादव ने कहा कि नेता जी के जाने से सारा जनमानस दुःखी है। कैंडिल मार्च निकाल कर हम सभी लोगो ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नेताजी की नीतिओ को आत्मसात करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य हर कार्यकर्ता करेगा।
इस अवसर उनको चाहने वालों की भारी भीड़ उपस्थित रही।
इस दौरान अनिल यादव,रामायण यादव,अमरेंद्र यादव,चन्द्रिका यादव, शैलेन्द्र कुमार गौतम, पवन यादव,धीरेंद्र यादव,कुंजविहारी प्रसाद,सत्यपाल यादव,दुर्गेश पासवान, नन्दलाल यादव, बिट्टू यादव, मुनीब अंसारी,रामभवन प्रजापति, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

दर्द से राहत ही नहीं, बेहतर जीवन की राह: देवरिया में 300 मरीजों का फिजियोथैरेपी शिविर

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर सेवा की मिसाल, पकौली कुटी में उमड़े मरीज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।…

14 minutes ago

बालिकाओं की सुरक्षा से बुजुर्गों के सम्मान तक, देवरिया में पुलिस का व्यापक मॉर्निंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और पुलिस-जन संवाद को मजबूत…

36 minutes ago

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

12 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

12 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

13 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

13 hours ago