शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा पूर्व प्रबंधक की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और प्रबंधक स्व डाॅ० बी डी मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर महाविद्यालय मे उनके चित्र पर प्राचार्य प्रो०अर्जुन मिश्र और समस्त शिक्षकों और कर्मचारियो द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य प्रो०अर्जुन मिश्र ने कहा कि स्व० बी डी मिश्र जी एक कुशल प्रशासक और नेतृत्व क्षमता के धनी व्यक्ति थे। वह सदैव महाविद्यालय के विकास के लिए अग्रसर रहें जिस कारण आज भी यह महाविद्यालय सम्मान की नजर से देखा जाता है।विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ० केशरी कुमार शाही ने कहा कि स्व डा मिश्र जी का व्यक्तित्व सबको साथ लेकर चलने वाला था वह महाविद्यालय मे सबके प्रिय थे।मुख्य रूप से प्रो अशोक सिंह, प्रो शैलेन्द्र राव, डाॅ मनोज मिश्र, डाॅ० राजेश मिश्र, डाॅ० सुधांशु शुक्ला डाॅ विवेक मिश्र, डॉ तूलिका पाण्डेय, डाॅ मंतोष मौर्य, डाॅ पुनीत सिंह, डाॅ निखिल कुमार, डॉ प्रदीप दीक्षित, डाॅ अभिनव चौबे, डाॅ उर्वशी पचेरिया,डाॅ० रिचा मिश्रा सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

1 hour ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

1 hour ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

1 hour ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

2 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

2 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

2 hours ago