पति/बच्चों के दीर्घायु हेतु सोमवती अमावस्या को महिलाओं द्वारा की गई वृक्ष की पूजन अर्चन

भाटपार रानी/रामपुर बुर्जुग/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के विभिन्न ब्लाक एवं पंचायतों में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने सोमवती अमावस्या का व्रत रख कर भोर से ही पूजन अर्चन शुरू कर दिया।इस अवसर पर पीपल वृक्ष के पेड़ का पूजन-अर्चना कर सुहागिन एवं संतान वाली महिला अपने पति/बच्चों के दीर्घायु होने की कामना किया। इस अवसर पर भाटपार रानी ब्लाक के सोहनपार, बेलपार, टीकम पार, अकटही बजार, फुलवरिया, भिंगारी, सहित बनकटा ब्लाक के बखरी बजार,बंगरा, श्रीरामपुर, सिकटिया, रतसिया, हरे राम चौराहा, प्रतापपुर, आदि जगह पर जगह जगह पीपल वृक्ष के नीचे वृक्ष के जड़ में सुहागिनों एवं संतान युक्त महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। वहीं हमारे
रामपुर बुजुर्ग प्रतिनिधि के अनुसार इस अवसर पर सुबह से ही महिलाएं गंगा स्नान करने के उपरांत पूजन का समान लेकर पीपल पेड़ की पूजन करने पहुंची। साथ ही व्रतियों ने पीपल पेड़ की गंगा जल, फुल, प्रसाद अर्पित कर सौभाग्यवती एवं धन धान्य की मन्नत मांगी। पूजन के दौरान सुहागिन महिलाओं ने पीपल पेड़ की 108 बार परिक्रमा करते हुए प्रत्येक परिक्रमा के दौरान कच्चे धागे, प्रसाद, तील, जौ, सिंदूर एवं फुल डालते हुए पूजन किया।सोमवती अमावस्या को लेकर क्षेत्र के .रामपुर बुजुर्ग, पकड़ी नरहिया, दास नरहिया ,भट्वलिया,बौलीया पांडेय, कुटिया भर, दलन छपरा समेत गांवों में पीपल पेड़ की पूजा करती हुई महिलाएं देखी गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

34 minutes ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

40 minutes ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

50 minutes ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

2 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

2 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

2 hours ago