भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग के लिए धरना

सलेमपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का दूसरा दिन रहा धरने की अध्यक्षता संजय यादव प्रधान( धनौती )और संचालन कामरेड बलविंदर मौर्य ने किया इस धरने को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला मंत्री कामरेड जयप्रकाश यादव ने कहा कि देश के अंदर अब केवल किसानों की ही जमीन बची है क्योंकि सरकार सारे सरकारी संपत्तियों जैसे रेल, बैंक, दूरसंचार आदि संपत्तियों को कम दामों पर बेच चुकी है या बेच रही है अब कुछ बेचने के लिए उनके पास जब नहीं है तो किसानों की जमीनों पर उनकी नजर है इसलिए नेशनल हाईवे के नाम पर विकास बताते हुए 28000 किलोमीटर हाईवे पर कॉर्पोरेट की नजर है यह सरकार किसान की जमीन ही नहीं देश के यूनिवर्सिटी के जमीनों को भी बेचने का काम करने जा रही है इस धरने को संबोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि यह सरकार के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम काल का अवसर है जिसमें किसान अपनी जमीन के मुआवजा के लिए अधिकार की जगह भीख मांगने पर मजबूर है लेकिन हमें यह भीख नहीं चाहिए हमें हमारा अधिकार चाहिए भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश के रूप में राज्य सरकार को आदेश दिया है कि जब तक आप पूर्ण रूप से संपूर्ण सहमति नहीं हो जाती तब तक आपके भूमि का अधिग्रहण नहीं होगा अगर नियम विरुद्ध कोई कार्रवाई होती है तो सुप्रीम कोर्ट/ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं समिति के उपाध्यक्ष राणा सिंह ने कहा कि जिस तरह किसानों ने दिल्ली को घेरा और आंदोलन जीता भी ठीक उसी तरह से धनौती डाले पर किसान आंदोलन भी दूसरा इतिहास लिखेगा हम सरकारों को बनाने का काम करते हैं उसी तरीके से सरकार को गिराने का भी काम करेंगे आने वाले समय में हम लोग इस आंदोलन को अलग रूप में भी लेकर जाएंगे समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाएगी हम 1 इंच भी जमीन एनएच हाईवे को नहीं देंगे आज के दूसरे दिन धरने को वक्त के रूप में परमानंद जी, सतीश मिश्रा जी ,परमानंद भारती जी ,सुशील जी रियाज अहमद गंगा देवी ने संबोधित किया आज के इस धरने में सैकड़ो लोग दर्जनों गांव के किसान शामिल रहे

rkpshomnath

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

5 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

5 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

10 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

10 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

10 hours ago