बलरामपुर,(राष्ट्र की परम्परा) 05जून को अंतरराष्ट्रीय संस्था लॉयन्स क्लब, बलरामपुर द्वारा 51वें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब, बलरामपुर के अध्यक्ष निष्काम गया, सचिव अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, रीजनल चेयरपर्सन प्रीतपाल सिंह, राजीव अग्रवाल, मनीष तुलस्यान, आलोक अग्रवाल, योगेंद्र सिंह बिष्ट, डी एस चौहान, उदय वीर सिंह, हरदयाल सिंह सहित अन्य सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने कहा कि हमारे सदस्यों द्वारा आज के पश्चात भी वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा। पर्यावरण संतुलन के लिए हम सभी सदैव सजगता के साथ कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर बोलते हुए सचिव अशोक गुप्ता ने सभी सदस्यों से एक एक वृक्ष लगाने की अपील की एवं आगे भी निरंतर कार्यक्रम को चलाते रहने का आश्वासन भी दिया। कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने वृक्षारोपण हेतु सदस्यों की पहल का स्वागत करते हुए पर्यावरण संतुलन हेतु वर्षपर्यन्त इस कार्यक्रम को चलाने का आह्वान किया। अध्यक्ष निष्काम गुप्ता द्वारा यह भी बताया गया कि लॉयन्स क्लब द्वारा जनपद में विभिन्न कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं जिनसे जनपद के सौंदर्यीकरण एवं स्वास्थ्य में स्थानीय जनता को उनका लाभ मिलता रहे। मंडल के रक्तदान चेयरपर्सन आलोक अग्रवाल ने बताया कि आगामी नवीन सत्र के प्रारम्भ होने पर 6 जुलाई 2023 दिन बृहस्पतिवार को एक विशाल रक्तदान शिविर चीनी मिल के सहयोग से परिसर में किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों द्वारा रक्तदान करने की अपील की।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…