आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के तत्वाधान में आजमगढ़ जिला कमेटी द्वारा 2 अक्टूबर को तहसील परिसर लालगंज में कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी,लालगंज श्याम प्रताप सिंह और तहसीलदार लालगंज शैलेश कुमार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। एसडीएम लालगंज श्याम प्रताप सिंह ने 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर वृक्ष लगाकर वृक्ष के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद आजमगढ़ के जिला संरक्षक श्रवण कुमार व जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने भी जयंती के अवसर पर वृक्ष लगाने के लिए लोगों को उत्साहित किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संगठन के आईटी सेल प्रभारी सादिक उस्मानी, उपाध्यक्ष तूफानी चौहान, संगठन मंत्री दीपक लाल, जिला महासचिव दीपक भारती, जिला सचिव सतीश चौहान ,जिला सचिव संजीव कुमार, जिला महासचिव विनोद कुमार, जिला सचिव इंदु भारती, जिला सचिव जितेंद्र कुमार, आदि लोगों के अलावा कृपा शंकर और रामचंद्र ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…