संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों को अपने घरों की ओर भागना पड़ा।खेतों में कटी हुई और खड़ी गेहूं की फसल बारिश से भीग गई है।
किसान सुशील मिश्रा, मनोज राय, राम सिंह, सुग्रीव यादव और अयोध्या दुबे ने बताया कि अभी तक केवल 50 प्रतिशत ही गेहूं की कटाई हो पाई है। कुछ गेहूं के बोझ बंधे हुए थे और कुछ अभी काटने को बाकी हैं।
किसानों का कहना है कि अगर 10 दिन तक बारिश नहीं होती। तो सारी फसल सुरक्षित घर पहुंच जाती। सुबह सबेरे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे खेतों में कटी पड़ी फसल और बंधे हुए बोझ भीग गए हैं। खड़ी फसल भी बारिश की चपेट में आ गई है।
किसानों को चिंता है कि अब फसल को सूखने में 10-15 दिन लग जाएंगे। लगातार धूप खिलने के बाद ही कटाई संभव हो पाएगी। इस देरी से गेहूं के दाने भी खराब होने का खतरा है। समाचार लिखें जाने तक हल्की बूंदाबांदी जारी है और बादल गरज रहे हैं। इस मौसमी बदलाव से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
देवरिया कोतवाली में वकीलों का हल्लाबोल! अधिवक्ता पर हमले से उबाल, पुलिस की भूमिका पर…
इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किसी ने बनाया गैस लीक…
लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…
पैराशूट और दिशा नियंत्रण ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता! इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में…
AI निर्मित 4 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांगदिन: बुधवार | विक्रम संवत: 2083 | शक…
मेल, पार्सल और इंटरनेशनल डाक के नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी पहल, अहमदाबाद से…