Categories: Uncategorized

मुख्य मार्गो पर सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मर दे रहे मौत को दावत

ट्रांसफार्मरो को हटाने को लेकर मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) विद्युत विभाग की लापरवाही से आए दिन हादसे होते हैं। प्रति वर्ष विद्युत सुधार के नाम पर अधिकारी पानी की तरह लाखों रुपए खर्च करते हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट रही हैं। प्रमुख मार्गों में चबूतरा तथा जमीन पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर खतरे की घंटी बजा रहे हैं।इसी तरह का मामला जनपद के कोपागंज नगर पंचायत में भातकोल मार्ग पर स्थित मोहल्ला नयापुरा में बृहस्पतिवार की सुबह एक डीसीएम द्वारा सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मर में टक्कर मार देने से एक खम्बा सहित तार टूटकर सड़क पर गिर गया। उस समय बिजली सप्लाई बंद नहीं होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। मोहल्ले वासियो ने आक्रोशित होकर विद्युत् विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए सड़क से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग किया है।
जनपद के नगर पंचायत कोपागंज के अलग-अलग मुहल्लों में जमीन तथा कम ऊंचाई पर बने चबूतरों या जमीन पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए मुशीबत बने हैं। कई जगह सड़क से सटाकर ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जिनसे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। बरसात के मौसम में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। इतना ही नहीं लोग सारा दिन सड़क किनारे रखे इन ट्रांसफार्मरों के आसपास लटकते खुले तारों के बीच से निकलने को मजबूर हैं। सड़क के बराबर ट्रांसफार्मर रखा होने से उधर से निकलने में राहगीरों को जोखिम उठाना पड़ता है।नगर पंचायत के मोहल्ला नयापुरा में भातकोल कोपागंज मार्ग पर सड़क के किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर से बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे एक डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते एक विद्युत् खम्बा और उसपर लगा तार टूटकर निचे सड़क पर गिर पड़ा। व्यस्ततम सड़क मार्ग होने के चलते तार और खम्बा निचे गिरने हंगामा मच गया लोग इधर उधर भागने लगे। लेकिन उस समय विद्युत् सप्लाई बंद होने से बड़ी घटना घटने से बच गया। इससे आक्रोशित हो लोगो ने जमकर प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर सड़क के किनारे हटाते हुए जर्जर तारो को बदलने की मांग किया प्रदर्शन करने वालो में अतीक अंसारी जियाउल रहमान इमामुद्दीन अंसारी मुनौवर असफाक अहमद मोहम्मद साजिद ,मोहम्मद उमर मोहम्मद उस्मान कयूम अंसारी आसिफ अनवार जैद महफूज आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

40 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

46 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago