बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जला, सभी घरो की बिजली गुल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां थाना क्षेत्र में अड्डा बाजार मे शुक्रवार को सुबह दस बजे मुंडेरा और परसौनी कला गांव में बिजली गिरने से 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर जल गया।
ग्राम पंचायत मुंडेरा बाजार व परसौनी कला गांव में बिजली गिरने से 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर धू -धू कर जल उठा ट्रांसफॉर्मर के सामने स्थित घर में पंखा, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गया।
ग्रामीणों का कहना था कि सुबह हुई बारिश के बाद बिजली गिरी थी कई घरों के विद्युत उपकरण बिजली गिरने के कारण खराब हो गए हैं। परसौनी कला गांव में बिजली गिरने से कई घरों के विद्युत उपकरण जल चुके हैं।
दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
ट्रांसफार्मर जलने से गर्मी में लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार एसडीओ व जेई को अवगत कराने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। उपभोक्ता देश दीपक पाण्डेय, प्रदीप सहानी, अवधेश सिंह, अशोक कुमार, विपिन अग्रहरी , शम्भू गुप्ता , मनीष, बुध्दि सागर मिश्रा, सज्जन पांडेय, विकास पांडेय, आदि ने बताया कि बिजली न रहने से पानी के लिए भी परेशानी हो रही है। उक्त लोगों ने कहा कि रविवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

6 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

6 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

7 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

7 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

11 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

11 hours ago