प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया) एवं महिला अध्ययन केंद्र दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ विश्वविद्यालय के संवाद भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो० पूनम टंडन, कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि के समक्ष विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिन्हें सभी से प्रशंसा प्राप्त हुई।
अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षिकाओं को एवं विविध विधाओं के सर्वश्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कृत किया एवं उनका उत्साहवर्धन भी किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो टंडन ने कहा कि समाज के हर तबके के व्यक्तियों विशेष कर बच्चों और महिलाओं को कुछ नवीन गुण या कौशल सीखकर समाज के मुख्य धारा में ना केवल शामिल होना चाहिए वरन समाज के प्रति अपनी भूमिकाओं का सम्यक निर्वाह करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा ऐसी कार्यशालाएं व्यक्तिव निर्माण की दृष्टि से बहुत महत्पूर्ण होती है, इसलिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि वशिष्ठ नारायण सिंह एवं वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया।
महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. दिव्या रानी सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताया।
संस्था अध्यक्ष रत्नेश तिवारी ने कि कहा कि संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है और अबतक 2100 से ज़्यादा महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और जो अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ रही है। संचालन वसुंधरा वर्मा एवं चेतना पांडेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सुशील प्रसन्ना, राकेश श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, मंजु अग्रवाल, सुरेंद्र तिवारी, साक्षी मिश्रा, जया तिवारी, पुष्पा तिवारी, अमन यादव, नवीकरण ओझा, नीतीश सिंह, दीपक चौरसिया, अभिषेक सिंह, कृति, चाँदनी, शिवंगी मिश्रा, विशाल कुमार आदि की मुख्य भूमिका रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago