आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित में मजबूती प्रदान करेगा प्रशिक्षण

सातवें व आठवें बैच में शामिल हैं 100 प्राथमिक शिक्षक व शिक्षक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही बीआरसी परिसर में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत शिक्षकों के चतुर्थ चक्र के सातवें व आठवें बैच को प्रशिक्षित करते हुए संदर्भदातागण ने कहा कि चार दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित में मजबूती प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

संदर्भदातागण एआरपी अनिल कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद यादव, देवेन्द्र कुमार पांडेय, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद आदि ने मौखिक भाषा विकास की गतिविधि, सामाजिक व भवनात्मक जुड़ाव, मौखिक कहानी सुनाना, मौखिक खेल गतिविधि, कविता पोस्टर, चित्र चार्ट तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्माण की गतिविधि आदि पर प्रशिक्षण दिया।
कहा कि मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत कक्षाकक्ष में प्रयोग कर शिक्षक छात्रों के मानसिक विकास में सहयोग कर सकेंगे। बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्ष‌कों एवं शिक्षामित्रों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिन अनुपमा कुमारी,  मुकेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार संगी, विनय शर्मा, संजय कुमार राय, अभिषेक चौन, अरविन्द कुमार, अमरेश कुमार शुक्ल, अमित कुमार सिंह, भरत सिंह, छोटेलाल गुप्ता, अरविन्द कुमार, मुनीब प्रसाद, राजेश आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

2 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

5 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

5 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

5 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

5 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

6 hours ago