एक जनपद एक उत्पाद’ कार्यक्रम के अन्तर्गत दिया जायेगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण उपरान्त टूल किट का होगा वितरण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा ‘एक जनपद एक उत्पाद’ कार्यक्रम के अन्तर्गत दक्षता / कौशल विकास / उद्यमिता विकास प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत प्रशिक्षण योजना लागू की गयी है, जिसमें जनपद देवरिया हेतु चयनित उत्पाद ट्रेडवार सजावटी उत्पाद, कढाई बुनाई सम्बन्धित उत्पाद एवं रेडीमेड गारमेन्ट के लाभार्थियों को प्रशिक्षण के द्वारा उनका कौशल बृद्धि किया जायेगा और प्रशिक्षण उपरान्त टूल किट भी वितरीत किया जायेगा।
इस प्रशिक्षण हेतु सजावटी उत्पाद के ट्रेड में 200 एवं रेडीमेड गारमेन्ट के 150 लाभार्थियों का चयन किया जाना है। प्रशिक्षण हेतु आन लाईन आवेदन वेबसाईट:- www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 जून है। निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया में आन लाईन जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
आवेदन हेतु पात्रता के विवरण में उन्होंने बताया है कि आवेदक जनपद का मूल निवासी हो,आयु न्युनतम 18 वर्ष होनी चाहिये, आवेदक किसी योजना में पूर्व से लाभान्वित नहीं होना चाहिये, परिवार का एक ही सदस्य योजना में पात्र होगा (परिवार का आशय पति एवं पत्नी से है), योजना हेतु जाति एक मात्र आधार नही होगा । आवेदक को प्रधान तथा नगर पंचायत / नगर पालिका के वार्ड मेंबर द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

1 hour ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

1 hour ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

1 hour ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

2 hours ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

2 hours ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

2 hours ago