यूपी बोर्ड में सर्वोच्च स्थान पाने वाले छात्रों का हुआ सम्मान

प्रतिभा की उड़ान की शुरुआत भर है, अभी बहुत आगे जाना है: ग्राम्य विकास राज्य मंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा में प्रदेश एवं जनपद में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि ये इन बच्चों के प्रतिभा की उड़ान की शुरुआतभर है। इन्हें अभी बहुत आगे जाना है। ये सभी टॉपर्स आने वाले दिनों में अपने माता-पिता व गुरुजनों के साथ-साथ देवरिया का भी गौरव बढाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों की वजह से अब प्रतिभा को सम्मान मिलना शुरू हो गया है। परीक्षा नकलविहीन हो रही है। शिक्षा बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में नौ वां स्थान प्राप्त करने वाली आफरीन खातून की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं सभी टॉपर्स को अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा कि प्रतिभा सुविधा की मोहताज नहीं होती। ये सभी बच्चे भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्वकर्ता की भूमिका में आने का सामर्थ्य रखते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम एवं अनुशासन से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए बताया कि सामान्य पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उन्होंने 1997 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में 13वां स्थान तथा यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में दसवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम से कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
सांसद बांसगांव प्रतिनिधि अंगद तिवारी ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उनके सुखद भविष्य की कामना की।
इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के सम्मानित होने वाले टॉपरों में आफरीन खातून (प्रदेश में 9वां स्थान), श्रेया सिंह, प्राची सिंह, श्रद्धा मद्देशिया, अमरनाथ यादव, कुलदीप राज, गौरव चौरसिया, जानवी सिंह, प्रियंका कुशवाहा, प्रिया शर्मा शामिल हैं। हाई स्कूल के सम्मानित होने वाले टॉपरों में
निभा, आदित्य कुमार मद्धेशिया, पीयूष कुमार, सौम्या सिंह, जागृति वर्मा, सन्नी यादव, साक्षी मिश्रा, संध्या कुमारी, अभय यादव एवं रमशा खान शामिल है।
राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाली छात्रा आफरीन खातून को एक लाख रुपये तथा अन्य समस्त जनपद स्तरीय टॉपरों को 21-21 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इसके अतिरिक्त समस्त टापरों को टेबलेट एवं मेडल भी दिया गया।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीआईओएस विनोद कुमार राय, एडीआईओएस महेंद्र कुमार, अभय द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

2 days ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

2 days ago

मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…

2 days ago

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

2 days ago