April 20, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध व निवारण अधिनियम के तहत प्रशिक्षण और मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति योजनाओं की कार्यशाला संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी की अध्यक्षता में ‘‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध व निवारण अधिनियम-2013’’ का प्रशिक्षण और मिशन वात्सल्य एव मिशन शक्ति योजनाओं की मंडल स्तरीय कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारम्भ जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एव अपर उप जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिला प्रॉबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी द्वारा ‘‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध व निवारण अधिनियम-2013’’ एवं ‘‘जुवेनाइल जस्टिस एक्ट-2015’’ के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सरल भाषा में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा सभी विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि प्रत्येक विभाग में एक महिला कमेटी का गठन कर किसी महिला को अध्यक्ष बनाते हुए कमेटी की सूचना जिला प्रोबेशन कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाए।
कार्यशाला-बैठक के दौरान मिशन शक्ति, महिलाओं की सुरक्षा, सरंक्षा एवं स्वालम्बन पर काम करने वाली 10 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यशपाल सिंह, जिला होमागार्ड कामाण्डेन्ट, एडीएसटीओ रविन्द्र यादव, प्रधानाचार्या निशा यादव, एआरओ सुनीता, बाल संरक्षण अधिकारी महेश कुमार गुप्ता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण व समाज सेवी महिलाएं आदि उपस्थित रही।