लीडर्स को प्रशिक्षित करने का दिया गया प्रशिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ वाराणसी के तत्वाधान में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ वाराणसी के आशा शर्मा, जिला संगठन आयुक्त(गाइड) एवं कार्यालय अधीक्षक/मरेप्र.(कार्मिक)/वाराणसी ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, पचमढ़ी (म०प्र०) में, आयोजित 63वीं ए.एल.टी कोर्स (गाइड) का सात(7) दिवसीय प्रशिक्षण 10 से 16 जून 2024 तक, पचमढ़ी (म०प्र०) में आयोजित 63वीं ए.एल.टी कोर्स शिविर में भाग लिया। इस शिविर में इन्हें लीडर्स को प्रशिक्षित करने का प्रशिक्षण दिया गया है, यहाँ तैयार लीडर्स अपने जिला संघ में स्काउट/गाइड सदस्यों को ठीक प्रकार से प्रशिक्षित कर सकते हैं । भविष्य में इनके माध्यम से अन्य प्रशिक्षित लीडर्स भी तैयार किए जा सकेंगे। यह पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ वाराणसी के लिए गौरव की बात है। इन्हें विस्तार से विभिन्न विषयो जैसे बी पी सिक्स व्यायाम, ध्वज शिष्टाचार,पेट्रोल सिस्टम,शिविर गजट, एप्रोच टू ट्रेनिंग,कैम्प निरीक्षण,माइक्रो टीचिंग,सर्वधर्म प्रार्थना आदि पढ़ाने के लिए स्टडी मटेरियल कैसे तैयार किए जाय, क्या नीति अपनाई जाय ताकि लीडर्स को सही तरीके एवं सरलता से समझाया जा सके इन सभी के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उक्त शिविर में कुल 35 महिला सदस्य उपस्थित रही, जिनमें भारतीय रेल से 04 एवं पूर्वोत्तर रेलवे से 02 सदस्याएं उपस्थित रही सविता पांडेय/गोरखपुर एवं आशा शर्मा/वाराणसी।जिला संघ वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए आशा शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं जिला संघ की उत्तम छवि को स्थापित किया है। यह जिला संघ वाराणसी के लिए सम्मान की बात है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

4 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

5 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

5 hours ago