हाई स्कूल की छात्रा प्रीति बनी जिला टॉपर

हमारे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने के लिए बेटी को बधाई —दीपक मिश्रा शाका

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र के श्रीअनन्त इंटरमीडिएट कालेज सतरांव की हाई स्कूल की छात्रा प्रीति कुशवाहा 96.67% के पाकर जिले की टॉपर बनी वह कुंवरगढ़ डेहरी की रहने वाली है । इनके पिता का नाम रविन्द्र कुशवाहा और माता का नाम इसरावती देवी है । प्रीति कुशवाहा चार बहनों में सबसे छोटी है। प्रीति कुशवाहा का सपना आई. ए. एस. बनाने का है। अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरु सनी यादव , अखिलेश सिंह ,सरोज कुमार , विजय शंकर रजक, संतोष यादव, उमेश यादव, जितेन्द्र अग्रहरि, अनुज कुमार, उज्ज्वल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र उपाध्याय, रणविजय कुमार,लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रीति कुशवाहा ने आगे कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मेरा बहुत सहयोग किया।सनी यादव ने बताया कि बहुत ही होनहार छात्रा थी । ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह ने कहा मेरे गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रीति और उसके माता पिता को बहुत बहुत बधाई,विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा मेरे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रीति कुशवाहा को बहुत बहुत बधाई । बेटी पड़ेगी तभी दो कुलों को तरेंगी। बधाई के क्रम में अखिलेश यादव,शिक्षक संदीप सिंह,शिवम पाण्डेय, सत्य प्रकाश मिश्रा,सनी मिश्रा धनंजय मणि त्रिपाठी, अभिनव यादव, अखण्ड प्रताप आदि लोगों ने प्रीति और विद्यालय के शिक्षको को बधाई दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

5 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

9 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

10 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

10 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

10 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

12 hours ago