ट्रेनिंग ऑफ़ हेल्थ प्रोफेशनल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ट्रेनिंग ऑफ़ हेल्थ प्रोफेशनल कार्यशाला का आयोजन सीएमओ कार्यालय के अचल प्रशिक्षण केंद्र पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ० सतीश कुमार सिंह रहे। सीएमओ डॉ० एस० के० सिंह ने कार्यक्रम में तम्बाकू से हो रहे रोगों, रक्तचाप, अनिद्रा, कैंसर आदि के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या अधिक उत्पन्न हो रही है। मुख रोग ज्यादा हो रहे है।एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ० अनुराग वर्मा ने बताया कि समाज में विशेषकर युवा समुदाय जानकारी के अभाव में तंबाकू उत्पाद काे अपनाकर बीमारी से ग्रसित हो रहे है। लोगों को बीमारियों से बचाना उन्हें जागरूक करना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों का कर्तव्य है। तंबाकू मुक्त भविष्य के लिए युवाओं को आगे आना होगा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित किया गया है। धारा 6 के अन्तर्गत सभी शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में, नाबालिगों द्वारा तम्बाकू के क्रय तथा विक्रय पर प्रतिबंध है।कार्यक्रम का संचालन कर रहे एनसीडी क्लीनिक के प्रभारी डॉ० परितोष तिवारी ने बताया कि तम्बाकू मुक्त भविष्य के लिए युवाओं का आगे आना होगा। उन्होने कहा कि तम्बाकू का लत व्यक्ति के साथ साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। तम्बाकू के सेवन से कई तरह की बीमारियां फैलती है, जो स्वास्थ्य एवं जीवन के लिए घातक है। तम्बाकू जहर से भी ज्यादा घातक है। डीपीएम सरजू खान ने बताया कि भारत सरकार ने तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु वर्ष 2007 में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य तंबाकू नियंत्रण कानून और तंबाकू के उपयोग द्वारा होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में अधिक-से-अधिक जागरूकता प्रसारित करना है। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० राजेश कुमार, डीसीपीएम मोहम्मद राशिद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० कुंवर रितेश, एनसीडी सेल के एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, मो० हारून, एनसीडी क्लीनिक के डॉ० रियाजुल हक, पुनीत शर्मा, संतोष सिंह, बृज प्रकाश आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

18 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago