बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा के सभागार में शुक्रवार को कुष्ठ रोगी खोज अभियान के लिए ट्रेनिंग दी गई।जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संगिनी,आशाओं के साथ-साथ मेल वॉलेंटियर को प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान अभियान के सफलता को लेकर टीम गठित करते हुए योजना के तहत काम करने का दिशा निर्देश दिया गया। जिला कुष्ठ रोग परामर्शदाता डॉ इरशाद अहमद खान ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में छुपे हुए कुष्ठ रोगियों को चिन्हित कर उन्हे इलाज करने एवं कुष्ठ रोग उन्मूलन की ओर बढ़ना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़े कर्मचारी डोर टू डोर जाकर कुष्ठ रोग के रोगियों को चिन्हित करेंगे और स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त इलाज होगा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा के प्रभारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग से घबराना नहीं चाहिए।इस रोग का इलाज किसी भी अवस्था में संभव है।सामुदायिक केन्द्र पर कुष्ठ रोग का इलाज,दवा उपलब्घ है।इस मौके पर हेल्थ सुपरवाइजर मुन्ना यादव,आर के मिश्रा,जेपी यादव,सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…