शहीद सैनिक के नाम पर होगा मार्ग का नामकरण: प्रभारी मंत्री

समाधि स्थल व शहीद उपवन का होगा निर्माण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम गुरघुट्टा निवासी भारत-बंगलादेश सीमा पर तैनात सैनिक दिलीप कुमार निषाद पुत्र जमुना प्रसाद निषाद का वृहस्पतिवार की शाम ग्राम के अन्त्येष्टि स्थल पर अन्तिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में प्रदेश के मंत्री, मत्स्य/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच डॉ संजय कुमार निषाद, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, बलहा की सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज निषाद, एसडीएम नानपारा अश्वनी पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, भाजपा के उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, मणमान्यजन तथा हज़ारों की संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद सैनिक को नम आंखों के साथ अन्तिम विदाई दी।
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम गुरघुट्टा पहुंच कर शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संतृप्त परिवार से भेंट कर सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश आपके साथ है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. निषाद ने शहीद सैनिक का समाधि स्थल व शहीद उपवन एवं नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग से गुरघुट्टा तक जाने वाले मार्ग का शहीद के नाम पर नामकरण किये जाने की घोषणा के साथ-साथ ग्राम गुरघुट्टा से अन्त्येष्टि स्थल तक जाने वाले मार्ग को ग्राम पंचायत निधि से बनवाये जाने का निर्देश दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

2 hours ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

4 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

5 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

5 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

5 hours ago