अध्ययन अध्यापन के उचित वातावरण के लिए कार्यशाला का आयोजन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
विक्रोली स्थित विवेक विद्यालय के संस्थापक गुरुवर्य स्व. जगन्नाथ थोरात के 20 वें स्मृति दिवस के अवसर पर, शुक्रवार, 30 अगस्त को शिक्षकों के लिए “स्कूलों में सीखने के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना” विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से कुल 30 शिक्षक उपस्थित थे ।विशेषज्ञ मार्गदर्शक के रूप में विद्यालय के प्राचार्य विवेक थोरात उपस्थित थे। इस कार्यशाला में विवेक थोरात ने बताया कि स्कूल के माहौल में छात्र की शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक, बौद्धिक सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। उक्त विषयों पर सभी शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यशाला के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ, खेल, नाटक और समूह चर्चा आदि शामिल किया गया था। भाग लेने वाले शिक्षकों ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यालय में हमारे लिए बहुत उपयोगी होगी। साथ ही इस कार्यशाला के आयोजन के लिए विवेक थोरात को धन्यवाद दिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

4 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

4 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

4 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago