Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोबर से मूर्ति बनाने की दी गयी ट्रेनिंग

गोबर से मूर्ति बनाने की दी गयी ट्रेनिंग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका परिषद गौरा बरहज सभागार में अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को गोबर से मूर्ति बनाने व साथ में गोबर से खादी प्राकृतिक पेंट बनाने की एक दिवसीय ट्रेनिंग समूह के महिलाओं को दिया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो समूह की महिलाओं ने गोबर से मूर्ति व प्राकृतिक पेंट बनाने ट्रेनिंग ली। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय , नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं खादी प्राकृतिक पेंट एक्सकियूटिव ऑफिसर अफ्रीफा आजमी, कृष्ण चौधरी(राष्ट्रीय प्रमुख लोक भारती) व अमित शर्मा सहित नगरपालिका के कर्मचारी गण मौजूद रहे। संचालन शम्भू दयाल भारती द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्वेता जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं को रोजगार के साथ साथ अपने नगर पालिका में एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments