पीएनआर नंबर 2822139688 ट्रेन नंबर 19490
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 19490 में गुरुवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के डिब्बों में जगह-जगह काकरोच रेंगते दिखाई दिए, जिससे महिला यात्री भयभीत हो गईं। हालात ऐसे बने कि कई महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और पूरे कोच में अफरा-तफरी मच गई।
देशभर में जहाँ महिलाएं फाइटर विमान उड़ा रही हैं, पुलिस, आईएएस-आईपीएस बनकर देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, वहीं घरेलू स्तर पर गृहणी के रूप में घर संभाल रही हैं। लेकिन, ट्रेन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी और काकरोच का सामना होने पर उनकी हिम्मत भी जवाब देती नजर आई।
यात्रियों का कहना है कि रेलवे लाख दावे करे, लेकिन स्वच्छता अभियान की पोल ट्रेन के अंदर खुल रही है। डिब्बों की गंदगी और कीड़े-मकोड़े न सिर्फ यात्रा को असुविधाजनक बना रहे हैं, बल्कि यात्रियों की सेहत के लिए भी खतरा बन चुके हैं।
लोगों ने सवाल उठाया कि जब पूरा देश स्वच्छ भारत अभियान में जुटा है, तो रेलवे जैसा “कमाऊ पुत्र” विभाग गंदगी फैलाने में क्यों पीछे है? क्या यात्रियों को अब काकरोच और गंदगी के बीच यात्रा करने की आदत डालनी पड़ेगी?
यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे महज़ आश्वासन से आगे बढ़कर नियमित निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि ट्रेन यात्रा गंदगी और बीमारी का कारण न बनकर, सचमुच आरामदायक और सुरक्षित अनुभव बने।
लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…
गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…
परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…
बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…
झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…
लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…