नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुए निष्क्रिय

काठमांडू।(राष्ट्र की परम्परा )नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुए निष्क्रिय नेपाल सरकार ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश, मंत्रिपरिषद के 2082/05/09 के निर्णय और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की मंत्रिस्तरीय समिति के निर्देशानुसार देश में सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निष्क्रिय करने का निर्णय लिया है।

जारी आदेश (प.सं.-०८२/८३, दिनांक – 2082 / 05/19, च.नं.-५९७, ने.सं.: ११४५) के तहत नेपाल में फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर (एक्स), स्नैपचैट, टेलीग्राम, लिंक्डइन, क्वोरा, पिनटेरेस्ट, थ्रेड्स, वीचैट, सिग्नल, डिस्कॉर्ड, रेडिट, टंबलर, क्लबहाउस, वीके, IMO, ज़ालो, मेस्टोडोन और कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय कर दिए गए हैं।

निर्णय के पीछे का कारण “सोशल मीडिया के उपयोग को विनियमित करने के निर्देश, 2080” बताया गया है। सरकार का कहना है कि नेपाल में केवल वही प्लेटफॉर्म सक्रिय रहेंगे जो आधिकारिक रूप से सूचीबद्ध और पंजीकृत हैं।इस आदेश के बाद नेपाल में करोड़ों यूज़र्स प्रभावित होंगे और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया गया है कि इन सभी प्लेटफॉर्म्स की सेवाओं को तुरंत निष्क्रिय किया जाए। यह नेपाल के डिजिटल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

1 hour ago

सुबह-सुबह पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की चेकिंग से लेकर छात्राओं की जागरूकता तक

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…

3 hours ago

माता रेणुका से लेकर कर्ण के श्राप तक, परशुराम के जीवन के ये प्रसंग हैं अद्भुत

परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…

4 hours ago

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

4 hours ago