सड़क हादसे में वृद्धा की दर्दनाक मौत

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) गोरखपुर से दवा कराकर वापस घर लौट रहे एक वृद्धा को शनिवार की रात कमाण्डर ने ठोकर मार दिया। हादसे में वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरकुलवां थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव की रहने वाली चन्द्रावती देवी 72 वर्ष पत्नी गेंदालाल जायसवाल गोरखपुर से दवा कराकर वापस घर लौट रही थी।अभी वह पथरदेवा मेन मार्ग पर खड़ी थी।उसी दौरान बघौचघाट की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार कमाण्डर वाहन ने वृद्धा को जोरदार ठोकर मार दिया।हादसे में चन्द्रावती गम्भीर रूप से घायल हो गयीं।मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उधर मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

5 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

6 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

6 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

6 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

7 hours ago