Wednesday, March 18, 2026
HomeNewsbeatई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस की कड़ी नजर

ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस की कड़ी नजर

यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 108 वाहनों का ई-चालान, 12 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से देवरिया यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में तथा यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान विशेष रूप से ई-रिक्शा वाहनों की गहन जांच की गई। जिन ई-रिक्शा चालकों के पास वैध कागजात पाए गए, उनके वाहनों की नंबरिंग कराई गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। बिना फिटनेस, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
यातायात को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास स्प्रिंग पोस्ट लगाए गए, जिससे वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रह सके। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग किया गया और दोषी पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इस अभियान के दौरान कुल 108 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 12 वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आमजन को सुरक्षित यातायात का लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments