Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedदुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस देवरिया का अभियान, 134 वाहनों...

दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस देवरिया का अभियान, 134 वाहनों का ई-चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में देवरिया यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह मय टीम द्वारा शहर क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।अभियान के दौरानबिना हेलमेट चलने वाले,तीन सवारी ढोने वाले दोपहिया वाहन, तथा बस स्टैंड/मालवीय रोड पर अनाधिकृत रूप से सवारी भरने वाले अनुबंधित बसों और ऑटो/रिक्शा चालकों** के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
इस विशेष अभियान में:
134 वाहनों का ई-चालान किया गया।2 वाहनों को किया गया सीज।वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक भी किया गया
प्रशासन का उद्देश्य स्पष्ट

  1. यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू कराना।
  2. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना।
  3. आमजन को यह संदेश देना कि नियमों की अनदेखी पर कठोर कार्रवाई तय है।यातायात पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, जिससे शहर में सड़क सुरक्षा की स्थिति बेहतर हो सके और जान-माल की हानि से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments