132 वाहनों का चालान, 2 वाहन सीज
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस देवरिया द्वारा बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में की गई।यातायात प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड, बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान सड़क पर खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा, बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने तथा वाहन पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त सोनुघाट एवं सलेमपुर रोड पर सड़क पर खड़े ट्रकों का चालान किया गया, जबकि रामलीला मैदान रोड एवं यूनियन बैंक, मालवीय रोड क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 132 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 02 वाहनों को सीज किया गया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा वाहन चालकों को यह संदेश देना है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…
मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…
फोटो स्रोत पीएस 70 लाख से ज्यादा कैश और करोड़ों की घड़ियां बरामद पटना (राष्ट्र…
रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…
सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…