भारी बारिश में घाटकोपर में शेड ढहा, कोई हताहत नहीं

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l रविवार की आधी रात से मुंबई और उपनगरों में मूसलाधार बारिश शुरू हुई। जो सोमवार की शाम तक चलती रही।कई निचले इलाकों में पानी भर गया और कुछ इलाकों में काफी नुकसान भी हुआ। सोमवार की सुबह साकीनाका मेट्रो स्टेशन के नीचे काफी पानी भरा था । इस दौरान वाहन चालकों राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।जबकि घाटकोपर पश्चिम में जय भवानी विकास मंडल का शेड ढह गया और वहां खड़े कुछ दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और शेड में रखे सजावटी सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटकोपर पश्चिम के जय भवानी विकास मंडल शिवराज दयासागर भीमनगर के मैदान में शेड ढह गया इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वहां खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट अभिषेक सावंत ने बताया कि यहां के नागरिक दिन के समय में इस शेड में आश्रय लेते हैं। सौभाग्य की बात यह है कि रात में शेड गिरने का हादसा हुआ यदि दिन में शेड गिरने की घटना होती तो जानमाल के नुकसान से बचा नहीं जा सकता। एडवोकेट अभिषेक सावंत ने यह भी बताया कि अभी भी घाटकोपर में अनेक जगहों पर खतरनाक तरीके से शेड लगे हुए हैं। जिनके गिरने का खतरा बना हुआ है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

44 minutes ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

57 minutes ago

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

3 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

3 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

5 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

5 hours ago