SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027 से पहले यूपी की राजनीति में गरमाई बयानबाजी
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी बयानबाजी ने जोर पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। केजरीवाल ने योगी को सीधे संबोधित करते हुए चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जिन दो लोगों के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है, वही दोनों उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने में लगे हैं।केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू का वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा,
महाराज जी, आपको भी पता है कि चुनाव आयोग तो उन दोनों के इशारे पर काम करता है। मैंने आपको पहले भी चेताया था। ये दोनों आपको निपटाने में लगे हैं। अखिलेश जी को एडवांस में बधाई।’उनके इस बयान का सबसे चर्चित पहलू अखिलेश यादव को पहले से ही बधाई देना रहा। केजरीवाल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने किन दो नेताओं की ओर इशारा किया है और न ही यह बताया कि अखिलेश यादव को किस बात की अग्रिम बधाई दी जा रही है। हालांकि, उनके इस तंज को यूपी की सत्ता की आगामी लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
SIR पर योगी के बयान के बाद आया पलटवार
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने मतदाता सूची में नामों के बदलाव और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम नहीं होने से जुड़े मुद्दे उठाए थे।इसी इंटरव्यू के वीडियो को आधार बनाकर केजरीवाल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
अखिलेश को बधाई, योगी को चेतावनी से बढ़ी सियासी हलचल
केजरीवाल की पोस्ट में एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगाह करने का अंदाज है, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव को एडवांस में बधाई देकर उन्होंने राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है। अब सवाल यह है कि क्या यह महज राजनीतिक कटाक्ष है या इसके जरिए 2027 के चुनाव को लेकर कोई बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश की गई है?फिलहाल केजरीवाल के इस बयान ने यूपी की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। आने वाले दिनों में भाजपा, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी निगाहें रहेंगी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…
दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…
गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…
तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…
पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…
28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…