यातायात विभाग ने प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए जारी किया रूट एडवाइजरी

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )
मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद आजमगढ़ में आगमन व प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु भारी वाहनों का रूट डायवर्जन समय प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक निम्नानुसार एडवाइजरी जारी की है।
चक्रपानपुर चौराहा डायवर्जन –
-गाजीपुर से आजमगढ़ आने वाले भारी वाहन तरवांसे होकर चक्रपानपुर चौराहे से बाये मुङकर कलीजपुर होते हुए रानी की सराय होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
चक्रपानपुर चौराहा डायवर्जन-
तरवां से आने वाले भारी वाहन चक्रपानपुर चौराहे से दाहिने मुडकर कादीपुर होते हुये चिरैयाकोट से अपने गन्तव्य को जायेगें ।
जहानागंज-सठियांव तिराहा डायवर्जनः-गाजीपुर से आजमगढ़ की तरफ आने वाले भारी वाहन जहानागंज-सठियाव तिराहा से दाहिने मुड़कर सठियांव चौराहे से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगे
छतवारा तिराहा डायवर्जनः
मेहनगर के तरफ से इटौरा के तरफ आने वाले भारी वाहन छतवारा तिराहा से हाइडिल चौराहा या बेलइसा चौराहा से होते हुये अपने गंतव्य को जायेगें।
बेलइसा चौराहा से इटौरा के तरफ आने वाले भारी वाहन छतवारा तिराहा से मेहनगर या हाइडिल चौराहा से होते हुये अपने गंतव्य को जायेगें ।मुहम्मदपुर तिराहा डायवर्जनः-वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ आने वाली भारी वाहन मुहम्मदपुर तिराहा से गंभीरपुर से फरिहा,निजामाबाद होते हुये अपने गंतव्य को जायेगें।
भंवरनाथ चौराहा डायवर्जनः-गोरखपुर-फैजाबाद की ओर से आजमगढ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन भंवरनाथ चौराहे से तहबरपुर, कंधरापुर व बैठोली होते हुये अपने गंतव्य को जायेगें ।
सूचनार्थ है कि उपरोक्त मार्गों पर डायवर्जन होने के कारण भारी वाहनों का अत्यधिक आवागमन रहेगा तथा कार्यक्रम स्थल आजमगड़ थानान्तर्गत जहानागंज में कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अत्यधिक संख्या में लोग काफी वाहनों से जायेगें जिस कारण सड़क काफी व्यस्त रहेगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

2 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

2 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

2 hours ago