Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक को व्यापारियों...

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत चयन होने के बाद भी नही हो रहा ट्रेनों का ठहराव – सुधाकर गुप्त

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष सलेमपुर के पूर्व चैयरमैन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता ने अध्यक्ष रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को सम्बोधित पत्रक स्टेशन अधीक्षक बृजेश कुमार मिश्र को सौंपा। इस दौरान सुधाकर गुप्त ने कहा कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत चयनित होने के बाद भी इस स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेन 11055/56 गोदान एक्सप्रेस,12537/38 बापू धाम एक्सप्रेस का ठहराव नही है जबकि यहां से मुम्बई व मोतिहारी के तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है।अगर मऊ और आनन्द विहार स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन को भटनी जंक्शन स्टेशन से चलाया जाता तो नई दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती। जनहित में उक्त ट्रेनों का ठहराव अति आवश्यक है, अमृत धारा स्टेशन के तहत बन रहे सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है उसे शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। अगर इन ट्रेनों का ठहराव नही हुआ तो हमलोग जल्द ही आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में परमानन्द प्रसाद,बहादुर प्रसाद, सुरेश यादव, राधेश्याम यादव, सूरज कुमार भारती,दीनदयाल ,ज्योति ,राजेश गुप्त, गोपाल कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments